Kaha Suni
By Dimpsy Sujan
कुछ तुम कह दो कुछ हम सुन लें
ज़ुबान से ना सही, आँखों से बयान कर लें
तुम हम में, हम तुम में रंग लें
एहसासों से ना सही, अश्कों से नायाब कर लें
कुछ तुम कह दो कुछ हम सुन लें
कुछ तुम कह दो कुछ हम सुन लें
चांद से ना सही, तारों से गुफ्तगू कर लें
तुम हमको, हम तुमको देख लें
लबों से ना सही, सांसों से जुस्तजू कर लें
कुछ तुम कह दो कुछ हम सुन लें
कुछ तुम कह दो कुछ हम सुन लें
उम्र भर ना सही, पल भर को साथ चल लें
तुम हमको, हम तुमको रोक लें
जिंदगी ना सही, दो गज़ ज़मीन बांट लें
कुछ तुम कह दो कुछ हम सुन लें
By Dimpsy Sujan

Comments