Jindagi Khubsurat Si
Updated: Jul 11, 2025
By Anshu Kumari
ए जिंदगी तुझसे क्या छुपाऊ|
मुश्किलें तो बहुत दी,
पर सामना करना भी खूब सिखाया|
कांटो के सफ़र में,
फूल बनकर खिलना भी तुमने सिखाया|
मेरे सामने खुला आसमां दे दिया,
और उड़ना भी तुमने सिखा दिया|
ए जिंदगी तुझसे क्या छुपाऊ|
खुशियां भी ढेर सारी दी,
और उसे दिल खोलकर मनाना भी खूब सिखाया|
इन आंखो ने सपने देखे,
पर पूरा करने का हौसला भी तुम्ही ने दिया|
मंजिलों तक पहुंचना था मुझे,
पर उन रास्तों पर चलना भी तुमने सिखाया|
ए जिंदगी तुझसे क्या छुपाऊ|
इस जिंदगी को अपनाना भी तो तुम्हीं ने सिखाया|
By Anshu Kumari

Comments