Janam Din Mubarak Ho Aapko
Updated: Feb 6, 2024
By Bishal Biswas
देखो आया है खुशियों से भरा दिन।
हर दिन से प्यारा लगता है ये खास दिन।
इस प्यार भरे दिन में, प्यार ही प्यार मिले आपको।
खुशियों से भरे हुए, सुकुन के पल मिले आपको।।
यूं मायूसी में ना बिताओ ये दिन।
डरावने सपनो में ना जियो इस दिन।।
साल में एक ही बार तो आता है ये दिन।
यादागार लम्हा बनाओ, और खूब सजाओ उसे इस दिन।।
पुराने अंधकारो को, सपनों में ना बिठाओ तुम।
उन अंधकारो में, रोशनी को फिर से सजाओ तुम।।
डर को दारा दो, ऐसी कहानी रचो तुम।
सबकी ऊर्जा का स्रोत बनके, ऐसी प्रेरणा बानो तुम।।
जगमगाते हुए शाम में, शीतल हवा हो तुम।
उन हवाओं में, प्यार की परीभाषा भर दो तुम।।
दीवारें तो कई आएंगी, उनका डटकर सामना करो तुम।
अकेले नहीं, सदैव पास रहेंगे हम तुम।।
तो उठो, जागो, और पीछे रखो सब दर्द को।
इस प्यार भरे दिन में, प्यार ही प्यार बांटो सबको।।
खुशियों से भरे इस दिन में, यूं मायूस ना करेंगे आपको।
बड़े हर्ष और उल्लास से कहेंगे, जन्मदिन मुबारक हो आपको।।
By Bishal Biswas

Comments