Immortal Love Stories
By Prachi
अगर कोई तुम्हारा तुमसे दीवाना पूछे?
उसे मेरा इश्क़ बता देना,
जो कोई पागल कह दे, तो मेरा नाम देना,
परवाना हुं मैं, ऐसी मेरी पहचान बता देना।
कोई पूछे मोहब्बत क्या है ?
उसे हीर- रांझे की दास्तान सुना देना।
जो कोई पूछे इश्क़ निभाया किसने?
उसे आगरा का ताजमहल दिखा देना।
कोई कह दे अधूरा होकर भी पूरा हो,
ऐसा प्रेम बता दो?
उसे राधा-कृष्णा की प्रीत का ज्ञान करा देना।
प्रेम में त्याग का अर्थ क्या है?
तो शिव-शक्ति के प्रेम का गुणगान करा देना।
कोई पूछे प्रेम में ज़िद्द का होना ज़रूरी है क्या?
उसे पार्वती की तपस्या का अनुमान करा...
उस तपस्या का शिव परिणाम बता देना,
शिव के साथ मिलन का रसपान करा देना।
प्रेम में इंतज़ार से टूट जाता विश्वास,
इस भ्रम को तोड़ सिया-राम के प्रेम का बखान करा देना।
कोई परदेसी मोहब्बत की गली पूछ ले?
उसे अपने भारत का पता बता देना।
कोने-कोने में बसी अल्प राग में रमा देना।
कोई फिर भी दीवानी के बारे में पूछे?
तो फिर उसे नाम मस्तानी का बता देना।
By Prachi

🛐
Impressive 👏 💕
Lovely ❤️❤️
Mst
💗