HUM NAU JAWAN IS DESH KE
Updated: Oct 8, 2022
By P K JAISHANKAR IYER
हम नौजवान इस देश के ,पीछे हटना न जाने
देश को आगे बढ़ाये, खुद भी बढ़ते जाएँ
हार न माने कभी हम, जीतना ही जाने
बढ़ते ही जाए कदम हम, पीछे मुड़ना न जाने
हम नौजवान….
राह अपनी खुद बनाते, राह सबको दिखाते
सोचते जो भी है हम वो, करके ही दिखलाते
हम नौजवान….
जो धरोहर संस्कृति की, पायी सदियों पुरानी
भूल सकते ना कभी हम, आगे उसको बढाए
हम नौजवान…..
हाथ आगे हम बढ़ा कर, देते उनको सहारा
थाम लेते हैं उन्हें, जिनका न कोई सहारा
हम नौजवान….
By P K JAISHANKAR IYER

Comments