Holi Geet
Updated: Feb 2, 2024
By Shraddha
भायो रे भायो रे आयो रंगीलो त्योहार,
नीला - पीला हरा गुलाबी रंगों की बौछार,
गुरु भक्ति के संग--जय हो।।
गुरु शक्ति के संग--जय हो।।
बरसे-बरसे-बरसे-बरसे साथ रंग बरसे,
बरस बाद देखो आयो रे आयो होली का त्योहार।।
हो संतरंगी चोला ओढे फूलों का मौसम आया,
सात समंदर झूम उठा देखो फागुन मुस्काया,
हो रंगो का दिन आया रे,
और मन मानस को भाया रे…..
फागुन मास में सावन आयो, ऐसे बरसे पानी,
अन्जान गली से गुजरे, तो भी भीगे सबकी धानी,
गुरु प्रीतजुड़ी अब--जय हो।।
गुरु रीत मिली अब--जय हो।।
खेतों में घूंघरू, सम बाजे गेंहूं ज्यों की बाली,
रंगीली आभा देख धारा की कोयल हो मतवाली।।
By Shraddha

Comments