Hindustan Ki Naari (Women of India)
Updated: Jul 18, 2025
By Sachin Mujumdar
ये हिंदुस्तान की नारी है
मस्तक नहीं झुकायेगी
हाथ लगाया जो इसे किसी ने
ये बिजली बन गिर जाएगी
त्रेता युग में माँ सीता ने
पत्नी धर्म निभाया था
द्वापर युग में याज्ञसेनी ने
अपना चीयर बचाया था
और कलयुग में निर्भया बन
वो क्रांति देश में लाएगी
ये हिंदुस्तान की नारी है
मस्तक नहीं झुकायेगी
पद्मावती पर आसक्त खिलजी
फन फैलाये बढ़ता है
मिल जाएगी वो भी उसको
ऐसे सपने गढ़ता है
लेकिन पद्मा करके जौहर
अपना सम्मान बचाएगी
ये हिंदुस्तान की नारी है
मस्तक नहीं झुकायेगी
By Sachin Mujumdar

Comments