top of page

Hausla Tum Mat Chhodo

Feb 13, 2023
1 min read

Dr. Tara Nigam


हौसला तुम मत छोड़ो, उड़ान अपनी मत छोड़ो

एक दिन तेरा आएगा, और परचम भी लहरायेगा


पंख दिए हैं उसने तुमको, उड़ना भी सिखाया है

उड़ान भरो तुम खुल के अपनी, दिल क्यों ये घबराया है


जन्नत बनेगी फ़िर से दुनियाँ, मन्नत होगी फ़िर से पूरी

सपने भी होंगे पूरे, और सारी दुनियाँ होगी तेरी


कोई ना आएगा कुछ करने, तुमको ख़ुद ही करना है

रखो भरोसा तुम ख़ुद पर, बस आगे ही बढ़ना है


कदम उठा आगे तो बढ़, पीछे मुड़ने का अब वक़्त नहीं

ख़ुद को कर सशक़्त इतना, मनोबल पड़े ना कमज़ोर कहीं





नदी के जैसे चीर के पत्थर, रास्ता ख़ुद बनाना है

आँधी आए तूफाँ आए, तुमको नहीं घबराना है


होगी एक सुबह नई, अंधियारा भी छठ जाएगा

रोशन होगा नाम तेरा, जग नत-मस्तक हो जाएगा


फ़िर से हँसना और जीना है, हुनर ख़ुद का चमकाना है

कामयाबी की वो मंज़िल, तुमको एक दिन पाना है


मान मिलेगा सम्मान मिलेगा और मिलेगा प्यार

पहले ख़ुद को तुम तो जानो, फ़िर जानेगा संसार


कहने दो इन लोगों को, जो भी इनको कहना है

बन जाओ बस तुम अर्जुन और लक्ष्य साधते रहना है


क्योंकि,

तेरा हौसला ही अब कुछ है, तेरा हौसला ही सब कुछ है

हौसला तुम मत छोड़ो, उड़ान अपनी मत छोड़ो



Dr. Tara Nigam






Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page