Guru maa vishesh
By Asheshwar Saw
मेरी हसरत भरी बंदिशों में आपकी सुरो का साथ हो।
मैं जाऊं कहीं भी दूर आपसे आपके चरणों की धूल मेरे साथ हो मैं चाहे चलूं जिन राहों पर आपके तानों से सजी रहे मेरी जिंदगी का हर लम्हा खास हो।
अजनबी गैर ही सही सभी से अनजान ही रहूं महफिलों से आपके दी हुई धून की पिटारों से अलग ना रहूं, आपकी यादें हमेशा मेरे साथ हो।
आपके संगीत से ढूंढे जीने का मतलब अपनी खामोशियों को कर सकूं इन चरणों को समर्पित नाची पी रहे मेरे गुण अवगुण आपसे मेरे रूह का आईना आपके पास हो।
इन कुछ एक शब्दों में नामुमकिन है आपके एहसास को दिखाना दुआ मांगता हूं मैं भगवान से जिनसे मिला हमें आपका प्यार वट वृक्ष से भी लंबी हो आपकी उम्र आपकी छत्रछाया हमेशा हमारे साथ हो।
By Asheshwar Saw

Comments