Koi Pukare Ishwar Allah
By Sohail Khan Sohil
कोई पुकारे ईश्वर अल्लाह,
कोई कृष्णा घनश्याम!
तेरा नाम-तेरा नाम, तेरे नाम कितने नाम..!!
कोई ईसा को रब माने,
किसी के सब-कुछ तो हैं राम!
तेरा नाम-तेरा नाम, तेरे नाम कितने नाम..!!
तेरी हर एक नेअ़मतों को, कोई भी झुठला न सके,,
कायेनात है तेरी सारी, ज़र्रा-ज़र्रा सजदा करे!
मन्दिर-गिरजा में दीप जले,
अज़ां मस्जिद में सुब्हो-शाम!
तेरा नाम-तेरा नाम, तेरे नाम कितने नाम..!!
हम सभी हैं भारतवासी, इसपर हमको गर्व है,,
मिल-कर साथ मनाते हैं, जितने भी यहां के पर्व हैं!
मिलते हैं गले त्यौहारों पे,
करते हैं सभी को सलाम!
तेरा नाम-तेरा नाम, तेरे नाम कितने नाम..!!
By Sohail Khan Sohil

Comments