Freezed Life
Updated: Jul 23, 2025
By Priyanka Choudhary
तेरी चिट्ठी के पन्नो में तलाशती रही
वो हंसी तेरी सुन लेने को तरसती रही
तू बेकौफ सरहद पर लड़ता रहा
मैं खौफ में करवटे बदलती रही
साल में एक बार तुझे देखने का मौका मिला
बाकी तेरी चिट्ठियों से दिल बहलाती रही
इस बार कुछ ज्यादा दिन के लिए आना
कुछ बातें पन्नो पर नहीं उतर पाती
वो करनी है मुझे
कुछ जज्बात तस्वीर में नहीं दिखते
वो बयान करने है मुझे
मैं इंतजार करूंगी तुम्हारा
इस बार बस गले से लगाकर रखना मुझे
By Priyanka Choudhary

Comments