Dushwariyan , lagta hai
By Dr Shiv Raj Sharma
———————————-
बहुत दुश्वारियाँ हो गयी है
के तुमसे यारियाँ हो गयी है
दिल लगता नहीं कहीं भी
कई बीमारियाँ हो गयी है
तू मेरा है मैं कह नहीं सकता
क्यूँ ये लाचारियाँ हो गयी है
राज फिरता नहीं मारा मारा
अब जिम्मेदारियाँ हो गयी है
अब है नई मंज़िल का सफ़र
सारी तैयारियाँ हो गयी है
फिर मिलेंगे तो सच बताएँगे
आज बदकरियाँ हो गयीं है
—-शिव राज शर्मा
By Dr Shiv Raj Sharma

Comments