Doosri Mohabbat
- Hashtag Kalakar
- Jan 9, 2025
- 1 min read
Updated: Jul 14, 2025
By Prachi Raghuwanshi
आज कहीं पढ़ा कि हम दोनों को हम दोनों
जैसे तो मिलेंगे पर हम दोनों को हम दोनों नहीं मिलेंगे।
बात भी सही है।
वो क्या है ना, अब जिससे प्यार होगा,
उससे पहली मोहब्बत नहीं होगी।
वो क्या है ना, अब जो आशिकी करूंगी
वो पहले इश्क़ से नहीं होगी।
वो क्या है ना, अब जिससे इकरार होगा,
उसमें पहली खामोशी नहीं होगी।
अब उन हर "पहले पहलू" के किस्से बहुत होंगे,
बस इस बार कहानी कोई और होगी।
जिससे मैंने मोहब्बत की थी,
उस जैसी ना सूरत मिलेगी ना सिरत।
हो सकता है कि दोनों बेहतर मिलें,
बस इस बार, मेरी मोहब्बत में
समझदारी थोड़ी ज्यादा होगी।
By Prachi Raghuwanshi

Comments