Dad’s love
By Tharadara Hakimafatema
First hero for every girl
And best buddy for boys
What is dad love ?
वो जो सबसे सच्चा ओर बेपनाह है
दुनिया की समझ से बहोत परे है
अपने बच्चों के लिए अंगिनत है
उनके अच्छे के लिए थोड़ा सख़्त है
होते है बहोत नसीब वाले जिनको ये मिलता है
माँ के साथ साथ बाप का प्यार भी होता है
सख़्त होती है उनकी बोली थोड़ी सी बच्चो के लिए
पर उसी में ढेरों प्यार छिपा है बच्चो के लिए
हमारी हर ख़ुशी के लिए उन्होंने अपनी कई मिटाई है
तब जाके हमारे चेहरे पर हर दम खुशी छाई है
वक़्त मीले तो बेठ जाना पास उनके पुछते हुवे हाल उनका
एहमियत जाके पुछो उनसें जिनको मिला नहीं प्यार उनका
बच्ची थी में जब छोड़ के आप गये थे अब्बा
नन्ही सी जान को दुनिया मे कैसे छोड़ गए अब्बा
आपने तो दुनिया देखी थी पता था कितनी जालिम है
अपने सुकुन के खातिर हमे कैसे भूल गए अब्बा
आज भी आग की वो चिंगारी मुजे डराती है बहोत
उस आग से नफरत है जिसने मेरा छीना है बहोत
कास उस वक्त में थोड़ी बड़ी होती न जाने देती आपको
ये बात दिल को रोज टटोल के रुलाती है बहोत
कोई न हो जब साथ तेरे , जब तू अकेली है
मत घबराना साथ मे , पापा तेरे बाकी है
वादा आपने किया था अपनी इस बच्ची से
लौट के आ जाओ अब्बा जरूरत मुजे आपकी है
दुनिया बहोत धुतारि है ,हर वक़्त रंग बदलतीं है
आपके साथ ओर सहारे की सख्त मुजे जरुरत है
बात बात में जब भी बात पापा की आती है
मेरी आँखें नम होके मुझसे ये पूछती है
आज फिर आंशु आ रहे है रोक लू क्या इसे ?
फिर दिल और आँखे चीख़ के रो देती है
पापा हर लड़की की शान ओर पहला प्यार होते है
मेरे पास तो कहने को भी पापा नही होते है
जब सच्चें प्यार की बात आती है नाम पापा का आता है
मुजे तो पता ही नही प्यार पापा का क्या होता है
बचपन से सुने है इतने किस्से , में आपको भूली नही
में तो बच्ची थी पर अम्मी ने भूलने दिया नही
जब भी कही जाती हू किस्से आपके सुनती हु
इतना प्यार बाटा है आपने , लोग आपको भूले नही
मेरी तरक़्क़ी ओर कामयाबी की उमीद पूरे गाँव को है
आपकी बेटी गांव से बहार जाके पढ़ने वाली पहली है
जब भी वतन में जाति हु लोग प्यार से गले लगाते है
बस आपका नाम रौशन करू यही दुआएं देते है
पर पापा आपके बिना सब कुच अधूरा सा है
आपके बिना अम्मी को अकेले जुझते देखा है
हमारे किसी भी सपने को पूरा करने से डरते है अम्मी
कहते है पापा होते तो बात अलग थी लोगो से बहोत डरते है अम्मी
आपका जाना यू कैद सा बन गया है
प्यार करने में अब डर लगने लगा है
सच्ची मोहब्बत तो एक बाप अपनी बेटी से करता है
मुझ कम नसीब को तो ये भी नसीब नहीं हुवा है
गाँव मे बच्चें पापा के साथ मज़ारो पे जाया करते है
में ओर दीदी उसी उम्र में आपके मज़ार पे जाते है
वहा हर बच्चे का हाथ उनके पापा के हाथ मे होता है
हम बहनों का हाथ आपकी मज़ार पे आँशु को पोछता है
आज भी वो जगह मेरी फेवरेट है पापा
जहा आप सुकुन से सोये है पापा
में वहा आके आज भी कंप्लेन करती हूं
क्यू नही है मेरे पास मेरे पापा
आज भी अम्मी से कुछ कहने में डर लगता है
अम्मी ने कोई कमी नई छोडी पर आपकी कमी का एहसास होता है
जब भी फ़ेसले जीन्दगी के लेने हो
खयाल आपका आता है जो दिल रुलाता है
लोग प्यार बहोत करते है पर मतलब के लिए
आपका बेमतलब प्यार कहा है मेरे लिए
नसीब एयसे कहा है मेरे जो साथ मिले आपका
जीना पड़ता है बेरंग सा बस जीने के लिए
अम्मी को देख के कुच हिम्मत सी मिल जाति है
कम उम्र में उन्होंने जिंदगी आपके बिना गुजारी है
हमारे लिए उन्होने अपनी सारी दुनियां छोडी है
आपकी हर कमी को बहत प्यार से पूरी कि हैं
आपका नाम लेते ही आँखों से नम हो जाती हू
लेकीन आपको अपना स्ट्रॉन्ग पॉइन्ट मानती हु
रोती जरूर हु आपके नाम से पर आगे भी बढी हु
आपके लिए कुछ कर दिखाऊँ यही उमीद में जीती हु
Everyone have World best father
But for me
my father is my best World
Love you dad
By Tharadara Hakimafatema

Comments