Chalo Chale
Updated: Jul 18, 2025
By Rachana Chaitanya Navathe
पर्वतो से ऊँची
हो सपनों की उडान
चलेंगे शीश उठाकर
ना मानेंगे हार
बन जाऐंगे लेहेर
जब तुफान कोई मंडराएगा
पार करेंगे वो समंदर
तो किनारा भी आएगा
हटा देंगे भय के बादल
तो रोशनी झलकेगी
इंद्रधनुष के रंग लेकर
खुशीयों की बुँदे बरसेगी
By Rachana Chaitanya Navathe

Comments