top of page

Bhul Gaya

Jan 5, 2024
2 min read

Updated: Feb 6, 2024

By Karan Bardia


देख ना माँ तेरा बेटा तुझसे दूर होकर कितना बदल गया,

जो उठा करता था आराम से हमेशा तेरी दांत खाकर आज वो वक्त से पहले ऑफ़िस जाने लग गया,

बहुत याद आता है घर, तेरी डांट, तेरा प्यार,

हर छोटी बात पर नखरें करने वाला देखो आज जो मिला जैसा मिला उसमें संतुष्ट होकर चुप हो गया।


माना नहीं है किसी का कोई दबाव, ऐसा सब कहते हैं पर कहीं ना कहीं हर कोई मेरी नौकरी‌ के सहारे हो गया,

ना मैं दिखता हूं ना मैं जताता हूं पर आज तुझसे दूर दिल्ली आकर मैं मानो हसना ही भूल गया,

ना मैं गुस्सा करता हूं और ना मैं अब चिल्लाता हूं,

अरे वो बात-बात पर अपने मन की करने वाला तेरा लड़का आज देख खुद ही को भूल गया।


सबको कहता हूं कि सब ठीक हो जाएगा पर तेरा लाडला आखिरी बार कब ठीक था आज वो खुद ही ये भूल गया,

किसी का उल्टा जवाब या किसी का भी बुरा बर्दाश्त ना करने वाला लड़का आज पलट कर जवाब देना ही भूल गया,

अरे किस काम की ऐसी कमाई और ये बड़ा होना,

कि वो हमेशा खुश रहने वाला तेरा लड़का आज खुशी का मतलब ही भूल गया।



सबकी हमेशा मदद करने वाला तेरा लड़का आज खुद की ही मदद करना भूल गया,

कुछ इस तरह से खो गया वो इस दुनिया में कि‌ आज खुल कर बोलना ही भूल गया,

अरे दुनिया एक दम मतलबी है सिर्फ़ अपना फ़ायदा निकालना जानता है,

कुछ इस तरह से फ़यादा उठाया तेरे लड़के का कि आज देख तेरा लड़का रोना ही भूल गया।


तेरी बहुत याद आती है माँ पर इतना डर गया हूँ अपनी भावनाएँ जताने से कि मुझे तेरी याद आती है ये कहना ही छोड़ दिया,

हर दिन हर रात सोचता हूं कि क्यों हूं यहॉं मैं, कि मैं भी सपने देख सकता हूं ये बात ही भूल गया 

अब क्या करना है रह कर यहां कभी कभी सोचता हूं कि मर जाऊं,

पर मरने के लिए हिम्मत चाहिए और मैं तो हिम्मत करना ही भूल गया।


रोज़ हारता हूं, रोज़ बिखरता हूं अब तो मैं वापस उठ कर खुद को जोड़ना ही भूल गया,

सब कहते हैं बाहर जा करण, कहीं घूम कर आ पर मैं तो कुछ इच्छा करना ही भूल गया,

जो मिल जाता है उसमें खुश रह लेता हूँ,

अब तो मैं मनमानी छोड़ो नखरे करना भी भूल गया।


पैसे तो लाखों काम के लिए पर खुद पे एक पैसा खर्च करना भी भूल गया,

के मैं भी कभी खुश हो सकता हूं मैं तो उस खुशी के एहसास को ही भूल गया,

अरे अब बस और कुछ नहीं कहना मुझे,

मैं तो साला खुल कर बात करना ही भूल गया।


By Karan Bardia




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page