top of page

Badhta jata ek or kadam

Sep 28, 2022
1 min read

By Bhagat singh



मंजिल की तरफ

या दूर सही

कभी नरमी

कभी गुरूर सही

रूई उड़ती

सर्द बर्फ हो

या आँधी उड़ती

रेत गर्म हो

चलना तो है

चलते जाना है

बुनना एक ताना-बाना है

एक टूटे तो

दूजे को पाने की खातिर

बढ़ता जाता

एक और कदम*




सीधी राहे

सीधी राहे

टेढ़ी होती

सीधी राहे

पर चलना है

चलते रहना है

शंख मिले

या सींप मिले

तम मिले गहन

या दीप मिले

बीहड़ में भी

दिशा खोजता

मंजिल की तरफ

बढ़ता जाता

एक और कदम

और सही

बस और सही

चंद कदमों का

रस्ता और सही

रूकने से भी

मिलना क्या है

थकने से भी

मिलना क्या है

हिय में अनल

हथ में लगन

ले,चल जाता

पाते जाता

मेहनत की तरफ

बढ़ता जाता

एक और कदम

हाथ उठाए

शमाँ जलाएँ

शीश उठाए

और जगाए

अटल इच्छा

अरमा सच्चा

है थोड़ा भय

मन में संशय

पीछे देखा

अब आगे क्या

पीछे तो हुआ

पर आगे आता

आस लगा

बढ़ता जाता

एक और कदम

इसे देख कर

उसे देख कर

क्यों है ताकता

क्यों है झाँकता

कमतर क्यों खुद

को है आँकता

अपनी हवा

सब खींचते

अपने स्वपन

सब सींचते

फिर बिन भटके

खुद के ही किए

तय रस्ते पर

बढ़ता जाता

एक और कदम

स्वपन में

सच्चाई कितनी

ये स्वपन

थोड़ी तय करेगा

आनी-जानी कब है

लहरें समंदर

तय करेगा

लहरें दिमागी

शांत कर

नए इरादे

में दम भर

जीते आए है

जीते जाएंगे हरदम

बढ़ता जाता

एक और कदम॥



By Bhagat singh




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page