Bachpan
Updated: Aug 2, 2025
By Sakshi Saxena
जिंदगी के सफ़र में सबसे खूबसूरत बचपन ही होता है
यहाँ ना कल की फ़िक्र ना जिम्मेदारियों का बोझ होता है
सोचो कैसा होगा अगर किसी से उसका बचपन छीन जाए
हाथों में खिलौने की जगह कंधों पर जिम्मेदारी आ जाए
ज़िद करने की उमर में वो समझदारी पा जाए
सोचो कैसा होगा अगर किसी से उसका बचपन छीन जाए
ना उसके चेहरे पर वो मासूम मुस्कुराहट होगी
ना दोस्तों के बीच वो खेल कूद की शाम होगी
सपने देखने की उमर में हकीकत से वाक़िब उसकी ज़िंदगी होगी
आज में जीते हुए उसे तो हर पल कल की फ़िक्र होगी
सोचो कैसा होगा अगर किसी से उसका बचपन छीन जाए
सोचो कैसा होगा जब कोई उमर से पहले बड़ा हो जाए...
By Sakshi Saxena

Comments