Aurat Ki Kahani
- Hashtag Kalakar
- Feb 28, 2023
- 1 min read
By Khushbu Sharma
औरत की कहानी,
सुनते हैं उसी की जुबानी।
क्या मिलता है उसे वो सम्मान,
जिसकी है वो हकदार
क्या नहीं होती है,
एक मर्द के बिना
उसकी कोई पहचान।।
बचपन से सिखाया जाता है, करना है आपको सभी का
सम्मान ,
मगर जब बात आती है उसकी तो न जाने क्युं मिलता है उसे तिरस्कार??
एक नौकरी के लिए उसे परमिशन
लेनी होती है यहाँ,
ओर कहते हैं औरत-मर्द बराबर है यहाँ।।
सदियों से चली आ रही इस प्रथा को चाहती हूँ में तोडना
क्युं करु में घुँघट जब औरत-मर्द बराबर है यहाँ।।
नहीं देगी ओरत अग्नि परिक्षा, दी तो देना होगा पुरुष को भी प्रमाण अपनी सच्चाई का,
क्युं कि लोग कहते हैं औरत-मर्द बराबर है यहाँ।।
कहने को तो पूजी जाती है नों देवियाँ,
फिर क्युं मिट्टी में मिलाया जाता है उसके अभिमान के यहाँ।।
आज पुछना चाहुंगी सभी से यही सवाल यहाँ
क्या यही है एक औरत की कहानी यहाँ?
By Khushbu Sharma

Comments