Ateet
By Dr. Tara Nigam
क्या है ये अतीत?
जिसको सबने छोड़ दिया, बस तुम पकड़े बैठे हो
जो हो गया एक बार, उसको जकड़े बैठे हो
न कुरेदो अतीत को, ना सोचो बार बार
न आएगा लौट के वक़्त, जो बीत गया एक बार
मत भागो अतीत के पीछे, वरना फिर पछताओगे
वक़्त निकलता जायेगा, बस अतीत खोदते रह जाओगे
माना के वो सही नहीं था, पर जो बीत गया सो बीत गया
रखो "यकीन" खुद पर अब भी, आएगा फिर से वक़्त नया। ।
By Dr. Tara Nigam

Comments