Ajeeb Dastan
Updated: Jul 18, 2025
By Riya Singla

कहानी है ये कुछ अजनबी और अनजानी,
सुनो अगर तुम किसी की ज़ुबानी।
महसूस करोगे कि एक लड़की थी दीवानी,
सुशील, सुंदर और सयानी।
जिसे अपने लिए रोज़ी-रोटी है कमानी,
करती है मुश्किलों का सामना जैसे हो मां भवानी।
रोज़ गिर कर उठती है जैसे हो अपनी एक अलग दुनिया बसानी,
संघर्ष करती, हिम्मत रखती, जैसे हो एक अलग पहचान बनानी।
खुद से लड़ती जैसे हो अपनी नज़रों में एक नई छवि रचानी,
वर्तमान के उच्च विचारों से जैसे हो भविष्य की रूपरेखा सँवारनी।
अकेली पर मजबूत लड़की की मिसाल कायम जैसे हो समाज में करानी,
कोमल हो, कमज़ोर नहीं,ये बात जैसे हो हर लड़की से मनवानी।
कोमल हो, कमज़ोर नहीं,ये बात जैसे हो हर लड़की से मनवानी।
By Riya Singla

Comments