Ab Yaad Mujhe Teri Aati Nahi...
By Sanad Jhariya
दिल अब ये मेरा मेरे बस में है,
धड़कने अब इससे जाती नहीं,
सहम जाया करता था तेरे ना होने से,
अब याद मुझे तेरी आती नहीं।
मन ये मेरा अब खिला हुआ है,
खिजा अब इसमें आती नहीं,
डूबा रहता था तेरे ख्यालों में हर पहर,
अब याद मुझे तेरी आती नहीं।
आँखें अब मेरी ख़ुश रहती हैं,
अब मुझे ये रुलाती नहीं,
भर आती थी तुझे दुखी देखकर,
अब याद मुझे तेरी आती नहीं।
बारिशें अब जमके बरस रही हैं,
पर अब मुझे ये भिगाती नहीं,
कभी नाचता था मैं इनमे साथ मैं तेरे,
अब याद मुझे तेरी आती नहीं।
अब रातें मेरी गुजरती हैं आराम से,
अब मुझे ये जगाती नहीं,
गुज़र जाया करती थी एक पल में तेरे साथ ये,
अब याद मुझे तेरी आती नहीं।
By Sanad Jhariya

Comments