Aate Jate Log
By Rashmi Ray
ये कुछ लोग जो ज़िंदगी में आते जाते रहते हैं!
वो दर्द के क़िस्से को और बढ़ाते रहते हैं,
जो कुछ खोया है हमने वो याद दिलाते रहते हैं,
ये कुछ लोग जो ज़िंदगी में आते जाते रहते हैं!
वो ख़्वाबों में आकर यूँ सताते रहते हैं,
मानो यादों की गहराई से कुछ बूँदें प्यार की चुराते रहते हैं,
ये कुछ लोग जो ज़िंदगी में आते जाते रहते हैं!
मोहब्बत की झूठी कसमें याद दिलाते रहते हैं,
फिर से कोई अपना बना लेगा ये समझाते रहते हैं,
ये कुछ लोग जो ज़िंदगी में आते जाते रहते हैं!
क्यों गमों की लहरों को और बढ़ाते रहते हैं?
क्यों ये दो किनारों को आपस में मिलाते रहते रहते हैं?
क्यों ये टूटे हुए दिल को और सताते रहते हैं?
ये कुछ लोग जो ज़िंदगी में आते जाते रहते हैं!
वो बीते हुए कल की याद दिलाते रहते हैं,
उन सोए हुई पलकों को फिर से जगाते रहते हैं,
उन गुज़रे हुए पलों को याद दिलाते रहते हैं,
सच में ये कुछ लोग जो ज़िंदगी में आते जाते रहते हैं!
अपना बनाकर हमारे दर्द को और बढ़ाते रहते हैं!
जाने क्यों ये लोग ज़िंदगी में आते जाते रहते हैं?
By Rashmi Ray

Comments