Aaj To Poori Baat Kaho
Updated: Jul 28, 2025
By Naveen Kumar
"आज तो पूरी बात कहो"
"नहीं, आज के लिए बस इतना ही"
"बस इतना ही ?”
"मुद्दत के बाद मिली हो .. सब कह दिया, तो फिर कहने को कुछ रहेगा नहीं"
"खैर.. मैं तुम को मिली तो नहीं ..."
"बरसों बाद हम रुबरू हैं। ये भी मिलने से कम तो नहीं"
"बात कभी पूरी करते, तो राहों में युं आज भटकते नहीं"
"बदनसीबी तो तब होती, तुम से अगर हम मिलते नहीं"
By Naveen Kumar

Comments