Aaj Fir Yadon Ne
Updated: Jul 16, 2025
By Shweta Kumari
आज फिर यादों ने ,
तेरी गलियों का रुख किया है।
आज फिर दिल ने,
किसी कोने से तेरा नाम लिया है।
किसी आदत की तरह ,
शामिल हो तुम जिंदगी में मेरी,
किसी हंसी ख्वाब की तरह
बसे हो तुम नींदों में मेरी।
जिंदगी का कोई किस्सा ऐसा नहीं,
जिसमे तुम्हारा जिक्र न आता हो।
ऐसी कोई सुबह ,कोई शाम नही
जिसमे तुम्हारा ख्याल ना आता हो।
वो रास्ते हमने छोड़ दिए,
जिसपर तुम साथ आए नही,
वो आईने हमने तोड़ दिए,
जिसमे तुम साथ नजर आए नही।
आंखो में अब वो चमक दिखती नही
जो तेरी एक झलक से आ जाती थी,
होंठो पर अब वो मुस्कान आती नही,
जो तेरी कदमों की आहट से आ जाती थी।
मिलों दूर हो तुम आज मुझसे,
फिर भी लगता है यही आस पास हो,
सदियां गुजार दी हमने तेरे बगैर,
फिर भी जो हर पल ले रहा तुम वो सांस हो।
By Shweta Kumari

Comments