तलाश
By Gaurav Singh
कुछ हैरानियाँ भी हैं मुझे,
कुछ परेशानियां भी हैं मुझे।
हैं कुछ जवाब अनकहे से,
कुछ की तलाश है मुझे।
बेशक शांति की तलाश है पर,
कुछ अशांति भी पसंद है मुझे।
देखा था सपने में ही सही,
पर आज भी उन आँखों की तलाश है मुझे
जिनसे बिना कहे सारे सवाल कह दूं,
बिना कहे सारे जवाब भी मिले मुझे ।।
By Gaurav Singh

Comments