top of page

मां

Sep 26, 2022
1 min read

By Mahaveer Singh Tanwar


शत शत नमन है मां तुमको

तुम फूलों की फुलवारी हो।

देकर जन्म हमें धरती पर

(इस) जग में सबसे न्यारी हो।। 1


सबसे पहला दुनिया में

स्पर्श तुम्हारा ही पाया।

जो तुम पीती थी हम पीते

तुम जो खाती हमने खाया।। 2




उदर तुम्हारे के भीतर ही

मखमली बिछौना था पाया।

अंतरतम में भी हे ममता !

हमने कष्ट कभी ना पाया ।। 3


जीवन का पहला ही पहला

एहसास तुम्ही से था पाया।

तुमने ही तो सबसे पहले

(था) हलचल करना सिखलाया।। 4


प्रथम दिवस पर जन्म के अपने

इस दुनिया को जब देखा।

सुकूँ मिला था उस पल ही माँ

आँचल प्यारा जब देखा।। 5


अपनी ममता के आंचल से मां

हमें पालन-पोषण तुमने दिया।

हुनर कदम की ठुमकन का भी

तुमसे ही तो हमने लिया।। 6

डगमग करते कदम हमारे

ठुमक ठुमक चलते चलते।

बिन तेरे आँचल के सहारे

माँ कैसे ये पैर निकलते।। 7

आँचल के अमृत से हमारा

शैशवकाल अमीर बना।

दिन परदिन की देखभाल से

सीना फौलादी वीर बना।। 8


बचपन में हमें नींद सुलाने

(तुम) लम्बी रात जगा करती।

बिस्तर की सीलन को हटाने

तुम तो तत्काल लगा करती।। 9




बड़े भले ही हम हो जाएं

तेरे तो मां बच्चे हैं।

लाख बुरा कहें दुनिया वाले

तेरे लिए तो अच्छे हैं।। 10.


भला हमारा करने को

बापू का साथ रही देती।

तेरी मेहनत के बल से भी तो

चमक रही थी यह गृहस्थी।। 11


बोल बता माँ कहाँ से सीखा

इतना प्यार लुटा पाना।

अपने बच्चों के सुख खातिर

इतना कष्ट उठा जाना ।। 12


रचनाकार –


महावीर सिंह तँवर



By Mahaveer Singh Tanwar




Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page