दिल
Updated: Jul 28, 2025
By Shalini Sharma
दिल न होता
तो दर्द नहीं होता
कोई किसी को न खोता
खोता भी
तो कोई गम तो ना होता
पर मैं स्वार्थी
चाहती हूँ सुख की भी प्राप्ति
दिल न होता तो
पाकर भी न होती खुशी
तू पहचान ना पाता
होंठों के नीचे दबी हँसी
न देखता फिर किसी
युवती के हाथों पर मेहंदी रची
दिल में तो दुख- सुख
दोनों का समावेश है
दिल का न होना
तो मात्र दुखों से पीड़ित
मन का आवेश है
By Shalini Sharma

Comments