तीज
By Dr. Susheela Chaurasia
तीज का मैं उपवास करू,
मेरे सजना तुझे याद करु,
तुझे लम्बी उमर मिल जाये,
तुझे मेरी उमर भी लग जाये,
तुझे हर विपदा से पार करु,
यही कामना मैं हर बार करु,
तीज का मैं उपवास करू।
तेरे हाथों से हमेशा मेरी मांग भरू,
हर श्रृंगार तेरे नाम करू,
मेरे हमसफ़र तेरे साथ चलू,
जीवन की नैया संग पार करु,
हर पल तेरे साथ रहु,
तीज का मैं उपवास करू।
हर जनम तेरी संगिनी बनू,
तू मुझमें और मैं तुझमें रहू,
यही इच्छा बार-बार करू,
मेरे जानम तुझे प्यार करु,
तीज का मैं उपवास करू।
By Dr. Susheela Chaurasia

Lovely poem✨🧿
Great going susheela
So thoughtfull🥰
Lovely poem
Nice poem 👌🏻 👌🏻