top of page

गीत

By Dhruwa Shankar Prasad


माथे पर दमकती बिंदिया है

उड़ा देती सबकी निंदिया है


आंखों में जादुई चमक है

बरसों तपने की दमक है


गालों को छूते दो झुमके हैं

कुंवारे दिल इनमें  झूलते हैं


लबों पर  मासूम मुस्कुराहट है

कुदरत की बड़ी इनायत है


सीने में एक दिल प्यारा है

प्यार बेशुमार समाया है

छोटी छोटी खुशियों में बड़ा सुकून ढूंढ लेता है

अपनों की खुशियों में दिल खुश हो लेता है


उजाला आत्मविश्वास का दिखता है

इसमें एक राज छुपा सा रहता है

संघर्ष की स्याह रातों में

सौ जुगनू जो पकड़े थे

आज वही उजाला करते हैं


योग से  गहरा लगाव है

स्वास्थ्य से गहरा जुड़ाव है

सादगी का गहरा प्रभाव है


स्पर्श पाकर हाथ का  लंच लजीज बन जाता है

सीजनल फ्रूट से ब्रेकफास्ट अजीज बन जाता है


सिर्फ लंच में  जायका नहीं

बातों में भी जायका है

एक जुदा सलीका है

जो  एक बार  जुड़ जाता है

फिर दूर नहीं जा पाता है


मंच पर आते ही जादू आवाज का छा जाता है

दिल धड़कना भूल जाता है

वक्त भागना भूल  जाता है


मां बच्ची बन गई है

बच्ची मां बन गई है

पिता लैंप पोस्ट हैं

भाई बहन दोस्त हैं


बेटी, बहन और अध्यापिका 

हर एक  है  गंभीर भूमिका

सबके साथ न्याय करूं

हर पल जी भर जी लूं

प्रयास है हर दिन यही

काल चक्र रुकता नहीं


पर अपने ही तर्ज  पर

समय के गिटार पर

ट्यून नया बनाना है

गीत नया गाना है

गीत नया गाना है।


By Dhruwa Shankar Prasad


Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth.  Some part of us is

 
 
 

5 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
sujeet kumar
sujeet kumar
Dec 19, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

A lovely poem

Like

cryptotrader101101
Dec 13, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Nice poem

Like

cryptotrader101101
Dec 13, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Nice poem

Like

Rated 5 out of 5 stars.

👍

Like

Anuj Soni
Anuj Soni
Dec 12, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Very nice poem

Like
bottom of page