top of page

घर

Oct 14, 2025
2 min read

By Vishvadeep Jain


अकेला बैठा था घर पर 

पीछे से एक आवाज आई 

की भाई कहा जा रहा है 

यूं मुझको अकेला छोड़ तू किधर भाग रहा है ,


तो मैंने जवाब दिया उसको 

की ए घर तूने मुझको बहुत है दिया ,

मैं वो कभी भूल ना पाऊंगा 

वापस आने का वादा तो नही 

पर समय समय पर तुझे संभाल जरा जाऊंगा ।।


तूने मुझको आशियां दिया 

मैं भीगू ना बारिश मैं तूने मुझको छत दी

मेरा मौज भी तूने देखा 

तो मेरा रोना भी तूने देखा 

मेरा खेलना भी तूने देखा 

तो मेरा कूदना भी तूने देखा 

देखा तूने छोटे से बड़े होते हुए मुझे 

और मैंने देखा तुझे जवान से बूढ़े होते हुए 


बस तेरे पास यूं ही रहना चाहता हु 

पर क्या करू आगे फर्ज़ भी निभाना चाहता हूं

कहता हु बात वोही की वादा आने का तो नही 

पर हां समय समय पर संभाल जरा जाऊंगा ।।


तूने मेरा खयाल रखा 

बचपन से जवानी तक 

अब रखना तू खयाल अपना 

झुकते उम्र के पड़ाव मैं 

देखा तूने बहुत है 

फूले फले से तू सुनसान हुआ 

मैं कहता तुझे बस इतना सा हूं

की दिल मैं हैं बस तू बसा हुआ 

खयाल रखना तू अपना 

मैं हूं हमेशा साथ तेरे 

वादा तो नही करता वापस आने का 

पर समय पर संभाल जरूर जाऊंगा ।।


तो घर ने मुझसे ये कहा 

की हां तू अपने रास्ते पर 

मैं यहां पर अपना खयाल रखूंगा 


तू रखना खयाल अपना

और पूरे करना सपने अपने 

मैं हूं यहाँ पर संभाल लूंगा 

अकेला ही सही पर वक्त निकाल लूंगा 

बस रखना मुझको याद तू 

और आना एक दिन और कहना मुझसे 

की ए घर है तुझे एतबार खूब 

की ए घर है तुझसे एतबार खूब ।।


By Vishvadeep Jain

Recent Posts

See All
Dumb or In Love

By Kavya Mehulkumar Mehta are poets dumb — or just in love? to the world, they may seem dumb, but for them, love is inevitable. poems are reminders of love that can’t be forgotten, shan’t be forgotten

 
 
 
A Future So Azure

By Inayah Fathima Faeez Tomorrow looms unsure, muffled by the deep Thumbs twiddling, barriers never-ending, failure and nothing to reap At the shore lie the choices, imposing, leading to journeys impo

 
 
 
Letting Go In Layers

By Inayah Fathima Faeez Some part of us is cold and shrivelled, In a body of seemingly endless depth. Some part of us is heavy and dishevelled, Misery filling an unending breadth. Some part of us is

 
 
 

3 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bhavin lohana
bhavin lohana
Nov 24, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Felt every word of it ..👏❤️

Like

Mihir Lakhatariya
Mihir Lakhatariya
Nov 22, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Ghar wali feel ...

Like

Raksha Kothari
Raksha Kothari
Nov 22, 2025
Rated 5 out of 5 stars.

Bestttt linesss 💯 ♥️

Like
bottom of page