अब
By Anurag
अब जो इतना प्यार करने लगी हो तो कभी कम ना करना
गलती से मेरी कोई बात बुरी लग जाये तो ग़म ना करना
अब जो हाथ थामा है तो तन्हाई मे अकेला मत छोड़ना
रूठ जाना पर मेरा दिल जो अपने पास रखा है कभी ना तोड़ना
अब जो गले से लगाया है तो कभी दूर ना करना
पास ना भी बुलाओ,पर दिन मे एक पल निकालकर याद जरूर करना
अब जो महसूस किया है मेरे इश्क़ को तो कभी भूल ना जाना
इकरार ना सही , पर मेरे इज़हार को नजर अंदाज कर अपने जिद मे घुल ना जाना
अब जो अपने दिल मे आने का मौका दिया है , तो कभी दिल के दरवाजे सटा ना लेना
सारी खुशियां कदमों पर होगी तेरी,बस अपनी नजरे मुझसे हटा ना लेना
अब जो पास आ गयी हो तो दूर जाने का बहाना मत ढूँढ़ना
बस अपना बना कर रखना और दिल करे तो प्यार से हाथ पर हाथ रखना ना भूलना
अब जो इश्क़ किया है तो खुद को अपनी ही बंदिशों मे ना थाम लेना
एक लम्हे की नाराजगी को अपनी जिंदगी ना मान लेना
अब जो इश्क़ का स्वाद चख लिया है तो इसकी मिठास अपने होठों से जाने ने देना
लेखनी हो तुम मेरी ,इतना ख्याल रखना इसका लिखा कभी मिटने ना देना
By Anurag

Comments