ज़िन्दगी
By Kanchan Tanwar
ज़िन्दगी में कभी कभी हार भी जाओ तो
फिर से खड़े होना सीखो
कोई आपको पीछे कर भी देता है तो फिर से आगे
निकलने की कोशिश करो
ज़िन्दगी जी के पूरी होनी चाहिए हिम्मत से, हौंसलो से
कभी कभी मुश्किलात में कोई मुश्किल से ही
आपका साथ देगा
खुद का साथ खुद को ही देना होता है
तो फिर से खड़े हो जाओ
कोई भी किसी भी मोड़ पे टूट सा गया है
बिखर सा गया है तो
गलतिया होती भी है तो सुकून उन्हें मानने में है
उन्हें कुबूल कर आगे बढ़ने में है
नई शुरुआत करने में है
बहुत से लम्हे आते है जब हम रोते है
ना चाहते हुए भी, उनमेंं खुद को सम्भालो
अपनी हिम्मत खुद बनो
आगे बढ़ो, बढ़ते रहो
कभी ना कभी रोशनी मिलेगी ही
या फिर जीने का जज़्बा ही मिल जाये क्या पता
By Kanchan Tanwar

Comments