हाँ यही प्यार है
By Menka Gupta
जब एक आहट से उसकी ,धड़कन तेज़ होने लगे
खुशबु से उसकी जब ,सांसें तुम्हारी महकने लगे
दिल तुम्हारा यह सवाल करने लगे
"क्या यही प्यार है?"
जब देख के उसकी आँखों को ,सब अनदेखा होने लगे
उस हलकी सी मुस्कान पर जब , होश तुम्हारा खोने लगे
दिल तुम्हारा यह सवाल करने लगे
"क्या यही प्यार है?"
उसकी आवाज़ में तुम्हारा नाम जब ,एक अनोखा राग लगने लगे
उसके मासूम चेहरे से जब ,तुम्हारा दिल पिघलने लगे
दिल तुम्हारा यह सवाल करने लगे
"क्या यही प्यार है?"
तुम्हारे हर दर्द को जब वो, खुद से बांटने लगे
हर ख़ुशी में तुम्हारी जब वो , चार चाँद लगाने लगे
दिल तुम्हारा यह सवाल करने लगे
"क्या यही प्यार है?"
जब हर डर को तुम्हारे वो, अपनी मौजूदगी से दूर करने लगे
हाथ पकड़के जब वो तुम्हारा ,हर मंज़िल पर साथ दिखने लगे
दिल तुम्हारा यह सवाल करने लगे
"क्या यही प्यार है?"
विश्वास की डोर से जब वो, यह रिश्ता संजोने लगे
खुद से ज़्यादा जब उसे, तुम्हारी फिक्र होने लगे
दे देना उस पल दिल को यह जवाब......
हाँ !! यही प्यार है !!
By Menka Gupta

Comments