हाँ मैं कहती हूँ साफ़ साफ़
Updated: Jun 6, 2023
By Nalini Choudhary
हाँ मैं कहती हूँ साफ़ साफ़
हाँ मुझे लिखने की आदत है..
होती हूँ आहत दुनियादारी से,तो..
मन का मैल निकालने की आदत है..
बेपरवाह नहीं औरों की तरह,
रखती हूँ जगह दिल में
इसीलिए दिल साफ़ रखने की आदत है..
रोटी मेरे घर भी है, तेरे घर भी
रिश्ते न हो जायें रिश्वत के तलबगार
मुझे प्यार से सींचने की आदत है
हाँ मैं कहती हूँ साफ़ साफ़
हाँ मुझे लिखने की आदत है..
By Nalini Choudhary

Comments