हाँ, मुझे तुमसे प्यार हुआ है
By Vivek Chandel
हाँ, मुझे तुमसे प्यार हुआ है
बोला नहीं कभी पर दिल से हुआ है
तेरी मुस्कुराहट, तेरी आवाज़
तेरी आँखे, तेरी बातें
इन सब से ऐतबार हुआ है
बोला नहीं कभी पर दिल से हुआ
तेरे कहने पे तो माना नहीं
पर हाँ, मुझे कुछ अलग सा एहसास हुआ है
सिर्फ दो पल बिताने का नहीं सोचा
जिंदगी साथ चलने का इरादा है
ख्वाबों से ख़्वाहिशों तक
ताबीर से तकदीर तक
जहन में एक तेरा ही जिक्र रहता है
देख के तुझे कुछ गजब सा होता है
तेरी समझ में अगर ये प्यार है
तो हाँ, मुझे तुमसे प्यार हुआ है
बोला नहीं कभी पर दिल से हुआ ।
By Vivek Chandel

Comments