हर बात दिल से लगाई नहीं जा सकती
By Shivi
कुछ नया करोगे तो लोग हंसेंगे
कुछ नहीं करोगे तो लोग बात नहीं करेंगे
अरे लोगों ने तो सीता माता को नहीं छोड़ा
फिर तुम किस खेत की मूली हो जनाब जो तुम्हें छोड़ देंगे
कहते हैं लोग तुम्हें कुछ आता नहीं
कहते हैं लोग तुमने कुछ किया नहीं
समझ नहीं आता यह सच है भी या नहीं
पर अपनी काबिलियत पर कभी शक मत करना जनाब क्योंकि लोगों को तो और कोई काम ही नहीं
जिंदगी में कुछ नया करोगे तो गिरोगे जरूर
और गिरे नहीं तो गिर जाना
दिल टूटा नहीं तो तोड़ देना
पर गिर के उठ कर भागना जरूर
हर एक बात दिल से लगाई नहीं जा सकती
अगर गुस्सा हो किसी बात का तो साबित कर देना
अगर साबित ना कर पाए तो दिल से ना लगा लेना
बस आगे बढ़ जाना क्योंकि हर बात दिल से लगाई नहीं जा सकती।
By Shivi

Comments