हमारा सच
By Preeti Bansal
वो कहते हैं उन्होंने मुझे तकलीफ दी,
मैं कहती हूं ये तकलीफ आपको दर्द दे रही थी इसलीये मैने भगवान से ले ली।
वो कहते हैं मैं तुम्हे परेशान नहीं करना चाहता था,
मैं कहती हूं परेशानी तो हमारी ही थी तो आपने कैसे परेशान किया।
वो कहते हैं की मैं तुम्हारे लिए कुछ करना चाहता हूं,
मैं कहती हूं मेरे लिए तो कुछ करना ही नहीं है, जो करना है हमारे लिए करना है।
वो कहते है मैंने गल्ती से तुम्हे दुखी कर दिया,
मैं कहती हूं आपके प्यार से रूह इतनी तृप्त है कि दुखी होने की जगह ही नहीं बची।
वो कहते हैं मैं तुम्हारा साथ कभी नहीं छोडूंगा,
मैं कहती हूं हम अलग ही कब थे जो आप साथ छोड़ोगे।
वो कहते हैं तुम मेरा सब कुछ हो,
मैं कहती हूं मैं तो आप ही हूं।
By Preeti Bansal

Comments