हमारा दोस्ताना
By Vidhi Maheshwari
बहुत अच्छा लगता है दोस्तो को चिडाना,
बडा तंग करता है दोस्तो का सताना,
रुठ जाने पर दोस्तो को मनाना,
और दोस्त मनाए तो इतराना,
बेवजह हँसना और हँसाना,
इस ही मे झलकता है हमारा दोस्ताना...
दोस्तों से खुशनुमा है दुनिया हमारी,
हँसी के फुलों से सजी है बगियाँ प्यारी,
खुशी के रंगो से सजी तस्वीर जिंदगी की,
है ये देन हमारे दोस्तो की,
कुदरत का एक खूबसूरत नजराना,
है ये हमारा दोस्ताना...
बडा ही अनोखा है ये दोस्ती का रिश्ता,
कभी खट्टा तो कभी मीठा,
दोस्तो के बिना अधूरा लगता है जीवन,
मेहक उठी है जिंदगी दोस्तो के संग,
पहली बारिश के जैसा सुहाना,
है ये हमारा दोस्ताना...
संजो कर रखेंगे दोस्ती की यादे,
पूरी निष्ठा से निभाएँगे दोस्तो से किये वादे,
दोस्तो के साथ बिता हर एक पल,
रहेगा याद हमे जिंदगी भर,
किन लफ्जो मे बयान करें ये फंसाना,
के क्या है हमारा दोस्ताना ...
By Vidhi Maheshwari

Comments