हम हैं
By Harjinder Singh
लोगों के पास अमूमन एक दूसरे के साथ ली गई
या कम से कम एक दूसरे की ही तस्वीरें होती है
पर हम लोग थोड़ी है
हम तो हम हैं
इसलिए हमारे पास एक दूसरे के साथ
या एक दूसरे की कोई तस्वीर है ही नहीं
मेरे पास तुम्हारी लिखावट है
और तुम्हारे पास मेरी आवाज
तस्वीरों के रंग वक्त छीन लेता है
पर शब्द अपने मायने कभी नहीं बदलेंगे
वह हमेशा रहेंगे
और मेरी आवाज भी तुम्हारे मन में हमेशा
यूंही गूंज ती रहेगी।
By Harjinder Singh

Comments