हम चले जाएँगे
By Vibha Singh
खुद में इतनें हम सिमट जाएँगे,
करोगे कोशिशें लाख तो भी नजर नहीं आएँगे,
टुकड़े दिल के भी साथ ले जाएँगे,
गर करोगे याद कभी,यादों से जुदा हो जाएँगे,
हम चले जाएँगे, हम चले जाएँगे।
बेरूखी तेरी अब ना सह पाएँगे,
हम चले जाएँगे, हम चले जाएँगे ।
अहसास जुदा कर ही चुके हैं,
बातों को भी भूल जाएँगे,
जिंदगी बीतेगी तनहाइओं में,
तेरे जहाँ में फिर लौट के ना आएँगे,
हम चले जाएँगे,हम चले जाएँगे।
बेवफा है तू ना कह पाएँगे,
हम चले जाएँगे,हम चले जाएँगे।।
By Vibha Singh

Comments