हम एक बने
By Nazia Bano
हम एक बने, हम नेक बने
आओ मिल कर एक देश बने
अभिमान बने, सम्मान बने
हम सब भारत की शान बने
हम हिन्दू मुस्लिम सिख से पहले अच्छा एक इंसान बने
हम एक बने, हम नेक बने,
आओ मिल आकर एक देश बन
वो देश जो सपना गाँधी का
था भारत की आज़ादी का
आज़ादी जीने खाने की
आज़ादी हमें कमाने की
आज़ादी आने जाने की
और अपनी बात बताने की
अभिव्यक्ति की हो आज़ादी
हर व्यक्ति को हो आज़ादी
ये सपना था गाँधी जी का
और सपना था नेताजी का
जो भगत सिंह आज़ाद का था
जो बाबा साहब का भी था
जो लाल बाल और पाल का था
जो अबुल कलाम आज़ाद का था
यर हर उस आँख का सपना था
जो भारत माँ का अपना था
हम सपनों के उस भारत का आओ मिल कर निर्माण करें
हम एक बने, हम नेक बने
आओ मिल कर एक देश बने
जो जाती धर्म से ऊपर से हो
जो भेदभाव से ऊपर हो
जो ऊंच नीच से ऊपर हो
जो द्वेष भाव से ऊपर हो
जो ऊपर हर अलगाव से हो
जो ऊपर हर टकराव से हो
ये विंध्य हिमालय यमुना गंगा
भौगलिक परिभाषा है
देश हामी से बनता है
और प्यार हमारी भाषा है
भारत जग के नभ पर चमके
हम इसका यूँ श्रृंगार करें
हम एक बने, हम नेक बने
आओ मिल कर एक देश बने
अभिमान बने, सम्मान बने
हम सब भारत की शान बने
हम हिन्दू मुस्लिम सिख से पहले अच्छा एक इंसान बने
हम एक बने, हम नेक बने,
आओमिलआकरएकदेशबने
By Nazia Bano

Comments