सूरज की किरण
By Rachana Purva
सूरज की किरणों का अपने घरों तक पहुँचना !
कुछ तो बात है उनका अपने घरों में उजाला करना !!
नियमित रूप से आकर अपनी उम्मीदों को फिर से जगाना !
कुछ तो बात है उनका रोज़ आकर हमारे सिर पर हाथ रखना !!
सूरज की आशाओं से भरी किरणों का कौने-कौने तक फैलना !
और ये कह देना कि फिर से अपने सपनों में उड़ान भरना !!
कोशिश कभी भी कम न हो ये कहते जाना !
कुछ तो बात है उनका नित्य आकर हमारे अँधियारे को मिटा देना !!
सूरज की किरणों के उजियारे से मानों भविष्य रोशन करना !
और जिंदगी के पल-पल को खुशियों से सवाँर देना !!
प्रतिदिन सवेरे मनुष्य के सपनों मे जान डाल देना !
कुछ तो बात है उनका अपने लक्ष्य प्राप्ति की पूर्ति करते रहना !!
By Rachana Purva

Comments