सुन प्यारे
By Vidhi Sharma
सुन प्यारे ,
जहा नही चैना
वहा नही रहना
मान मेरा ये कहना
हमेशा मझधार के साथ नही बहना
छोड़ दे तू ये बेकार की बातें सहना
अपनी कमियों को बना तू अपना गहना
मेहनत कर चाहे दिन हो या रैना
कहने दे जो लोगो को है कहना
दुनिया की छोड़ तुझे खुद को जवाब है देना
पूरा कर हर सपना जो देख रहे है तेरे नैना
ध्यान रख मेरी बात जहा है चैना
बस वही है रहना ।
By Vidhi Sharma

Comments