सीता चाहिए तो राम बनना होगा
By Suraj Chavda
सीता चाहिए तो राम बनना होगा |
उसकी निष्ठा के बदले, अखंड निष्ठा का आचरण करना होगा |
चाहे हो राहें काटों से भरी, साथ उसके चलना होगा |
सीता चाहिए तो राम बनना होगा |
उसके चरित्र पर ऊँगली उठाने से पहले, अपने गिरेबान में झाँक कर देखना होगा |
उसके स्वाभिमान की रक्षा के लिए, सारे ब्रह्माण्ड से लड़ना होगा |
सीता चाहिए तो राम बनना होगा |
उसका स्त्रीत्व निर्बलता नहीं बल्कि प्रबलता है, इस बात को समझना होगा |
अग्निपरीक्षा हो उसकी तो, आग में उसके साथ जलना होगा |
सीता चाहिए तो राम बनना होगा |
By Suraj Chavda

Comments