सार्थक जीवन
By Kanchan Tanwar
मैंने पुराने को जाने दिया हैं
दुख दर्द
हिसाब किताब
उन तमाम बातों को
जो मन में उलझन पैदा करती हैं
मेरे आज के लिए
मेरे खुद के लिए
खुश रहना इक अलग खुशी देता हैं
इक उमंग भी
जिसमें कोई फ्रिक नही
कि आप कब जीवन छोड़ रहे हो
बस आखिरी सांस तक जीना हैं
हरेक चीज को मान के
स्वीकार करके
खुश रह के
फिर ये जीवन उत्तम और सार्थक हैं
By Kanchan Tanwar

Comments