साथ बैठ के तो देख
By Raj
रंग ओ रौनक तू साथ बैठ के तो देख,
दोस्ती किसे कहते है एक दफा पुकार के तो देख,
दुनिया को शक है दगाबाज है सब,
उन्हें क्या पता राम के साथ कृष्ण बुलाकर के तो देख,
बाल मनुहार टेढी चाल सीधी फुहार,
जोगी संग जगत बनाकर तो देख,
एक बार ही सही प्याला टकराकर तो देख
लगा होगा दुनिया पहली सी नही
ज्यादा न नही अपने दिल में बसाकर तो देख,
दीन की दुनिया बेसब्र बहुत है ,
मेरे यार संग बैठ रात गुजारकर तो देख ।
काली दीवार पे सफेद चोक चलाई है,
किस्मत में एक बार ऐसा दोस्त बनाकर तो देख ।
मुझे ज्यादा बाते नही आती आवाम
आम के से किसी को खास बनाकर तो देख,
ये यार है मेरा परवरदिगार है मेरा,
इसी के साथ घर परिवार बनाकर तो देख
By Raj

Comments