सर्वश्रेष्ठ हो तुम नारी
By Aarika Choudhary
अगर घर में आए तो लक्ष्मी
किताब में पाए तो सरस्वती
जो दुष्टों का संहार कर जाए तो दुर्गा
और जो शक्ति प्रदान कर जाए तो माँ गौरी,
इज्ज़त करे हर कोई तुम्हारी
सर्वश्रेष्ठ हो तुम नारी।
जो साथ आओ तो अष्टलक्ष्मी
जो कमल पे विराजो तो सिद्धिदात्री
जो पृथ्वी को पूजो तो शैलपुत्री,
जो चंद्रमा का रूप दिखाओ तो चंद्रघंटा
और अगर पार्वती का नाम कहलाओ तो स्कंदमाता।
जो काला रंग दर्शाओ तो कालरात्रि
हाथ में रुद्राक्ष लाओ तो ब्रह्मचारिणी,
हे देवी! जो तुम साथ आओ तो नवदुर्गा,
तुम सभी हो हमारी सुखकर्ता,
इज्ज़त करे हर कोई तुम्हारी,
सर्वश्रेष्ठ हो तुम नारी।
जो तुम आँगन में खेलो तो राधा
जो तुम माँ बन जाओ तो यशोदा
जो तुम वीणा बजाओ तो सरस्वती
और पत्नी बन जाओ तो सीता।
खाने में स्वाद लाओ तो अन्नपूर्णा
आवाज़ में मिठास लाओ तो वाणी,
जो शिव संग आओ तो ईशा
सिद्धि प्रदान कर जाओ तो श्री,
हे नारी! हैं इतने रूप तुम्हारे,
मुसीबत में हर कोई तुम्हे पुकारे,
इज्ज़त करे हर कोई तुम्हारी,
सर्वश्रेष्ठ हो तुम नारी।
By Aarika Choudhary

Comments