सफलता की राह
By Ankit Singh Chouhan
आज तुम यहाँ हो
कल कहीं और
ज़िन्दगी है एक गीत, प्यारे
जीले थोड़ा और
मुश्किलें तो काफी हैं
समाधान केवल एक
सफलता की ओर चलोगे
तो हार होगी अनेक
पर तुम रुको नहीं
लोग कहते रहेंगे
लोगो का काम है कहना
उनकी बेतुकी बातो से
तुम भुल न जाओ जीना
किसी और की उड़ती पतंग देख
मत होना आकर्षित
खुदको जानो, खुदको पहचानो
तभी होगी असली जीत
By Ankit Singh Chouhan

Comments