सपनो का संसार
Updated: Jun 10, 2023
By Shweta
लगती है जैसे सफ़ेद चादर
ओढ़ दी हो किसी ने
पूरे जहान के ऊपर,
काश की ऐसा भी होता
वहाँ भी अपना एक घर होता
खो जाते हम इस कदर
की दुनिआ से हों बेखबर
सपनो का है ये सफर
अपने इस जहान के ऊपर
डालो तो तुम एक नज़र
अगर कर लूँ मैं बादल पार
वहाँ भी है एक संसार
जगमाते - टिमटिमाते
चमचमाते ये तारे
काश ऐसे ही होते
अपने जहान के लोग सारे।
By Shweta

Comments